Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेरिका में भारतीय महिला की हत्या! एक्स-बॉयफ्रेंड गिरफ्तार


भारतीय महिला निकिता गोडिशाला की तमिलनाडु में हत्या कर दी गई थी. निकिता का शव एक्स-बॉयफ्रेंड अर्जुन शर्मा के अपार्टमेंट में मिला था. अब इस मामले पर बड़ा खुलासा हुआ है. निकिता के एक्स-बॉयफ्रेंड अर्जुन को सोमवार (5 जनवरी) को इंटरपोल पुलिस ने तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया. अमेरिकी पुलिस ने दावा किया था कि अर्जुन हत्या के बाद भारत भाग गया है. इसके बाद जांच एजेंसियां इस मामले को लेकर सक्रिय हो गई थीं.

'इंडिया टुडे' की रिपोर्ट के मुताबिक, निकिता की हत्या के बाद से ही इंटरपोल ने अमेरिकी पुलिस एजेंसियों के साथ मिलकर अर्जुन शर्मा को ट्रैक करना शुरू कर दिया था. इंटरपोल ने दूसरी एजेंसियों के साथ मिलकर काम किया और तमिलनाडु से अर्जुन को दबोच लिया. अहम बात यह है कि अर्जुन खुद ही पुलिस के बाद निकिता के गायब होने की शिकायत लेकर पहुंचा था. उसने अमेरिकी पुलिस से कहा था कि निकिता न्यू ईयर की शाम से ही गायब है और मिल नहीं रही है.

अर्जुन शर्मा ने अमेरिकी पुलिस को जिस दिन शिकायत दर्ज करवाई, उसी दिन वह भारत भाग गया. अमेरिकी पुलिस ने खुद यह दावा किया था. जब अर्जुन गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज करवाने पहुंचा तो पुलिस ने जांच तेज की और उसके अपार्टमेंट पर छापा मार दिया. जब पुलिस अपार्टमेंट में पहुंची तो निकिता का शव खून से लथपथ मिला. उसके शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे. हालांकि अब पुलिस आरोपी को पकड़ने में सफल हो गई है.

निकिता पेशे से डेटा और स्ट्रेटजी एनालिस्ट थीं और काफी वक्त से अमेरिका में रह रही थीं. इस मामले पर भारतीय दूतावास ने कहा था कि वह पीड़ित परिवार के संपर्क में है और हर संभव मदद करेगा. निकिता मैरीलैंड के एलिसॉट सिटी में रहती थीं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |