Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः सनातन संस्कृति की रक्षा को जागरूक हो हिंदू समाज - वीरेंद्र मिश्र


बीसलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत कुटुंब प्रबोधन प्रमुख (ब्रज प्रांत) वीरेंद्र मिश्र ने कहा कि सनातन संस्कृति भारत का गौरव है और इसकी रक्षा के लिए हिंदू समाज को जागरूक एवं संगठित होना होगा। उन्होंने कहा कि भारत ऋषि-मुनियों की तपोभूमि रहा है और यहां की सनातन संस्कृति पूरे विश्व में श्रेष्ठ मानी जाती है।

श्री मिश्र मिश्र क्षेत्र के ग्राम जसोली स्थित निहालचंद चिल्ड्रन स्कूल में आयोजित हिंदू सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम अपने बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ें और उनके भीतर राष्ट्र सेवा, संस्कार व सामाजिक दायित्व की भावना जागृत करें।सम्मेलन को संबोधित करते हुए न्यूरानपुर मुड़िया मढ़ी के महंत योगी हनुमान नाथ महाराज ने कहा कि हिंदू समाज को संगठित होने की सख्त आवश्यकता है। संगठित समाज ही अपनी संस्कृति और परंपराओं की रक्षा कर सकता है।

वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बरेली मंडल के सह विभाग कार्यवाह भद्रपाल गंगवार ने कहा कि विघटनकारी शक्तियां हिंदू समाज को कमजोर करने के लिए लगातार षड्यंत्र रच रही हैं। ऐसे में समाज को सजग, सतर्क और जागरूक रहना होगा।कार्यक्रम में जिला व्यवस्था प्रमुख अंकुर गुप्ता, पूर्व प्रधान संजय कुमार, शेर सिंह, विजेंद्र गोपाल मिश्रा, संजय गंगवार, सर्वेश कुमार, विद्यालय की प्रधानाचार्य सत्यवती, प्रबंधक राज बहादुर सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। सम्मेलन की अध्यक्षता दीनानाथ ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |