Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः इंडियन बैंक एवं उत्तर प्रदेश सचिवालय प्रशासन विभाग के मध्य वेतन खाता हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर


लखनऊ। उ.प्र. सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इंडियन बैंक द्वारा वेतन खातों में दिए जाने वाले विशेष लाभसुनिश्चित करने के उद्देश्य से इंडियन बैंक तथा सचिवालय प्रशासन विभाग के मध्य वेतन खाता खोले जाने हेतु समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

इस समझौता ज्ञापन के अंतर्गत इंडियन बैंक द्वारा उ.प्र. सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए वेतन खाता खोलने पर बिना किसी अतिरिक्त भुगतान के व्यापक बीमा एवं वित्तीय लाभ प्रदान किए जाएंगे। बैंक द्वारा वेतन खातों के पाँच भिन्न वेरिएंट्स उपलब्ध कराए गए हैं, जिनके अंतर्गत खाताधारकों को निःशुल्क बीमा कवर, जीवनसाथी का निःशुल्क बीमा, पुत्री के विवाह एवं बच्चे की उच्च शिक्षा से संबंधित विशेष बीमाध्वित्तीय सुरक्षा लाभ प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, खाताधारकों को व्यक्तिगत ऋण, वाहन ऋण एवं गृह ऋण पर रियायती ब्याज दरें, पात्रता अनुसार ओवरड्राफ्ट सुविधा, निःशुल्क एटीएमध्डेबिट कार्ड, इंटरनेट एवं मोबाइल बैंकिंग और डिजिटल भुगतान सेवाओं का लाभ भी मिलेगा।

उत्तर प्रदेश सचिवालय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनीष चैहान एवं इंडियन बैंक के कार्यपालक निदेशक श्री शिव बजरंग सिंह के मध्य सचिवालय के नवीन भवन स्थित तिलक हॉल में एमओयू का आदान-प्रदान किया गया। इस अवसर पर दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने सभा में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशेष वेतन खाता खोलने के लिए प्रेरित किया तथा बताया कि यह कदम आधुनिक, सुरक्षित एवं लाभकारी बैंकिंग सुविधाएँ सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस अवसर पर सचिवालय प्रशासन विभाग की ओर से सचिव श्री जी. श्रीनिवासुलु, इंडियन बैंक की ओर से मुख्य महाप्रबंधक लखनऊ श्री सुधीर कुमार गुप्ता, अंचल प्रबंधक लखनऊ श्री पंकज कुमार सिंह सहित विभिन्न अंचल कार्यालयों के अंचल प्रबंधक एवं सचिवालय के अंतर्गत विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बैंक के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |