Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी फैलाने वालों पर 31,600 का जुर्माना, जब्ती अभियान तेज


लखनऊ। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर गुरुवार को नगर निगम की विभिन्न जोनों की टीमों द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया गया। 

जोन-07 क्षेत्र मे जोनल सेनेटरी अधिकारी अजीत कुमार राय के नेतृत्व में कंचना बिहारी मार्ग, सहेली साड़ी वाली रोड, कल्याणपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस अभियान में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक रूपेन्द्र भास्कर, बृजेश प्रजापति एवं संचिता मिश्रा की सक्रिय भूमिका रही। 

जांच के दौरान ओम स्वीट्स, न्यू श्याम डेरी और श्री श्याम जनरल स्टोर जैसे प्रतिष्ठानों के भीतर प्रतिबन्धित पॉलीथीन पाई गई, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए प्लास्टिकध्पॉलीथीन जब्त की गई तथा नियमानुसार जुर्माना अधिरोपित किया गया। इस कार्रवाई के अंतर्गत प्रतिबन्धित पॉलीथीनध्प्लास्टिक के उपयोग पर 16,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया तथा लगभग 2.5 किलोग्राम पॉलीथीन जब्त की गई। वहीं गंदगी फैलाने के मामलों में 5,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस प्रकार कुल 21,000 रुपये का अर्थदंड लगाया गया।

जोन-08 के अंतर्गत वृन्दावन सेक्टर-5, साउथ सिटी अंडरपास और तेलीबाग चैराहे के आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान 13 चालान किए गए तथा कुल 10,600 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसमें गंदगी फैलाने पर 5,100 रुपये तथा प्रतिबन्धित सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग, विक्रय एवं भण्डारण पर 5,500 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। लगभग 25 दुकानों के निरीक्षण के दौरान करीब 1 किलो 200 ग्राम पॉलीथीन जब्त की गई।

यह अभियान जोनल सेनेटरी अधिकारी जोन-08 जितेंद्र गांधी के नेतृत्व में संचालित किया गया, जिसमें मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मो. नईम तथा सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सत्येन्द्र नाथ, मीरा राव और वीरभद्र सिंह उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |