Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकी: कैशलेस इलाज की सौगात पर प्राथमिक शिक्षक संघ ने जताया मुख्यमंत्री का आभार


बाराबंकी । उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ,  के जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह एवं जनपद की समस्त कार्यकारिणी ने परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, रसोइयों तथा उनके आश्रित परिवारजनों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा दिए जाने संबंधी प्रस्ताव को कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिलने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति  आभार  ज्ञापित किया ह।जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि यह निर्णय केवल एक सरकारी आदेश नहीं, बल्कि लाखों शिक्षकों और कर्मचारियों के परिवारों के लिए सुरक्षा का कवच है। वर्षों से स्वास्थ्य खर्च की चिंता से जूझ रहे बेसिक शिक्षा परिवार को इससे बड़ी राहत मिलेगी। अब बीमारी की स्थिति में इलाज के खर्च का बोझ परिवारों की चिंता नहीं बनेगा और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध होंगी।उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक निर्णय शिक्षा व्यवस्था से जुड़े हर उस व्यक्ति के जीवन में भरोसा और सुकून लेकर आया है, जो पूरे समर्पण के साथ बच्चों के भविष्य को संवारने में लगा है। यह कदम मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और दूरदर्शी सोच को दर्शाता है।इस अवसर पर जिला मंत्री उमानाथ मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, प्रांतीय संगठन मंत्री एवं जनपदीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र द्विवेदी, जिला मीडिया प्रभारी जय कुमार, ब्लॉक त्रिवेदीगंज अध्यक्ष ललित पांडे, दरियाबाद अध्यक्ष सुनील त्रिपाठी, निंदूरा अध्यक्ष अनिल सिंह, बनीकोडर अध्यक्ष राजेश सिंह, रामनगर अध्यक्ष हनुमंत अवस्थी, बंकी अध्यक्ष किरन विश्वकर्मा, सिरौलीगौसपुर अध्यक्ष दिलीप तिवारी, सूरतगंज अध्यक्ष अरविन्द प्रताप सिंह, हैदरगढ़ अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह, सिद्धौर अध्यक्ष शिव सिंह सहित जनपदीय पदाधिकारी विश्वजीत सिंह, प्रमेन्द्र वर्मा, प्रवेश सिंह, मोहम्मद आसिम, श्यामकिशोर बाजपेयी, चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव, अनवार अहमद एवं ललित वर्मा उपस्थित रहे।सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय शिक्षक हित में लिया गया एक दूरदर्शी और मानवीय कदम है, जो बेसिक शिक्षा परिवार के लिए सदैव यादगार रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |