रुद्रपुर। अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे संवेदनशील विषय पर कांग्रेस पार्टी द्वारा जिस पर पूरे प्रदेश में झूठ व भ्रम की राजनीति करते हुऐ पूरे प्रदेश में अराजकता फैलने का काम किया जा रहा है आज उस कांग्रेस पार्टी के झूठ की राजनीति के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जिला मुख्यालय रुद्रपुर में विशाल प्रदर्शन कर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ विरोध दर्ज कराया आज बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ विनीता सक्सेना के नेतृत्व में अम्बेडकर पार्क में महिला एकत्रित हुई जहाँ महिलाओ में कांग्रेस के खिलाफ भारी आक्रोश नजर आया। तो वही अम्बेडकर पार्क से पैदल हाथ में तख्तिया लिए मुख्य बजार रुद्रपुर में होते हुऐ भगत सिंह चैक से गल्ला मंडी पहुंची जहाँ उन्होंने कांग्रेस पार्टी का पुतला जलाया। विरोध प्रदर्शन करते हुऐ महिलाओ के हाथ में तख्ती जिसपर ष्कांग्रेस सबूत बताओ दिवंगत बिटिया की आत्मा को मत सताओष्, अंकिता की आत्मा को सताना बंद करो जैसे नारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया।
वही विगत दो दिनों से इस कार्यक्रम को लेकर लगातार लगे हुऐ रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने कहा उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के नाम पर जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी ने घटिया मानसिकता का परिचय दिया है वह निंदनीय है उन्होंने कहा उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार है जो सख्त निर्णय के लिये हमेशा से जानी जाती रही है वही जब उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड हुआ जिसको लेकर पहले दिन से हमारी सरकार गंभीर नजर आयी ओर तत्काल हत्या के दोषियों की 24 घंटे में गिरफ्तारी सुनिश्चित कराई ओर एसआईटी गठित कर 500 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर न्यायालय में सख्त पहरवी की ओर तीनो दोषियों को मई 2025 में आजीवन करावास की सजा न्यायालय के माध्यम से दिलाकर उत्तराखंड की बेटी को न्याय दिलाने का कार्य किया।
प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा रश्मि रस्तोगी ने कहा प्रदेश भर में महिला अब जाग चुकी है ओर जिस प्रकार से कांग्रेस अंकिता भंडारी के नाम पर राजनीति करने का कार्य कर रही है यह बिलकुल बर्दास्त नहीं किया जायेगा कांग्रेस को अपनी घटिया राजनीति से बाज आना चाहिए बेटी की आत्मा को कष्ट पंहुचाना बंद करे ऐसे संवेदनशील विषय उनके पास कोई तथ्य है तो न्यायालय में पेश करे। उन्होंने कहा कांग्रेस के खिलाफ आज पुतला जलाकर विरोध दर्ज किया है ओर जनता को कांग्रेस का असली चेहरा उजागर करने का काम हमारी महिलाओ द्वारा विशाल प्रदर्शन कर किया है।
इस दौरान मेयर विकास शर्मा, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला,प्रेम सिंह राणा, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, रामपाल, सुरेश कोली, अनिल चैहान, तरुण दत्ता, रमेश जोशी, अमित नारंग,हिमांशु शुक्ला, सुशील चैहान, रोशन अरोरा, प्रमोद मित्तल, वेद ठुकराल, नेत्रपाल मौर्य, प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी, जिला अध्यक्ष डॉ विनीत सक्सेना, स्वाति शर्मा, मीना शर्मा, धर्मा देवी, नीलू गुप्ता, गीता भारद्वाज, ममता त्रिपाठी, शैली फुटेला, संध्या, मधु गुप्ता, पिंकी, गुरविंदर कौर, शमी गुप्ता, आशा मुंजल, बबीता,रंजीत, कविता, सुनीता रानी,राम ठाकुर,साधना, प्रीति धीर, रीता पांडे, उर्मिला,सुलोचना रावत, अर्चना राय,ममता बिष्ट,सुनीता नेगी, मंडल अध्यक्ष पिंकी डिमरी, नीलू कविता रानी,सोनाली पिंकी चतुर्वेदी,ममता जीना, ममता श्रीवास्तव, अनीता बरेठा, रजनी रावत, योगेश वर्मा, अक्षय गहलोत, बिट्टू चैहान, विजय तोमर, मोर सिंह, मनीष गोस्वामी, रचित सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।।
