लखनऊ: नगर निगम ने चलाया गंदगी और प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान
January 23, 2026
लखनऊ । नगर निगम ने वृन्दावन सेक्टर-18 और जी-20 चैराहे के आसपास के क्षेत्र में गंदगी और प्रतिबंधित प्लास्टिक के प्रयोग, परिवहन, भंडारण और विक्रय के खिलाफ अभियान चलायाअभियान के दौरान की गई कार्रवाई में 05 चालान काटे गए और ₹ 16,000ध्- का जुर्माना लगाया गया।गंदगी फैलाने पर ₹ 7,000ध्- और प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग, विक्रय और भंडारण करने पर ₹ 9,000ध्- का जुर्माना लगाया गया। लगभग 10 दुकानों के निरीक्षण के दौरान 01 किलो 700 ग्राम पॉलीथीन जब्त की गई।इस अभियान में जोन 8 के जोनल अधिकारी सहित मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मो० नईम ,सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सत्येन्द्र नाथ, मीरा राव, वीरभद्र सिंह और 296 टीम के सदस्य शामिल रहे स नगर निगम नागरिकों से अपील करता है कि वे शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग करें और प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करें।
