Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखड: जिलाधिकारी ने नीलेश्वर स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय, वृद्धाश्रम एवं विशेष दत्तक ग्रहण केंद्र का किया निरीक्षण ! अधिकारियों को अवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के दिए निर्देश


उत्तराखड । जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने मंगलवार को नीलेश्वर स्थित राजकीय बालिका आश्रम पद्धति विद्यालय, वृद्धाश्रम तथा विशेष दत्तक ग्रहण केंद्र (सा) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों में दी जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने स्टॉक रजिस्टर, उपस्थिति रजिस्टरों की जांच की तथा सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही रसोई का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता को परखा और मेन्यू के अनुसार भोजन कराने के निर्देश दिए।

वृद्धाश्रम में मानव संसाधन की कमी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने शासन को पत्र प्रेषित कर अतिरिक्त स्टाफ की मांग करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने पर जोर दिया। वृद्धाश्रम में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर संबंधित सफाई कर्मचारी को हटाते हुए नए कर्मचारी की तैनाती के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी वृद्धजनों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा प्रत्येक 15 दिन में वृद्धजनों का नियमित एवं समुचित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया।

राजकीय बालिका आश्रम पद्धति विद्यालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने छात्राओं की पढ़ाई, भोजन की गुणवत्ता एवं आवासीय व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। जिलाधिकारी ने शिक्षकों को मनोयोग से अध्यापन करने तथा शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों का भविष्य गुरुजनों के हाथ में होता है और छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आवश्यक है।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने विशेष दत्तक ग्रहण केंद्र का भी निरीक्षण किया, जहां वर्तमान में दो नवजात बच्चे निवासरत हैं। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य एवं देखभाल की व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताते हुए केंद्र में कार्यरत मानव संसाधन के कार्यों की सराहना की।वर्तमान में वृद्धाश्रम में 13 वृद्धजन तथा आश्रम पद्धति विद्यालय में 18 बच्चे अध्यनरत हैं। इस दौरान आश्रम पद्धति विद्यालय के अधीक्षक विजय दीक्षित सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |