Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लक्ष्य लालवानी-अनन्या पांडे की फिल्म की नई रिलीज डेट से उठा पर्दा


बॉलीवुड एक्टर लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे पिछले कुछ महीनों से लगातार अपनी अपकमिंग धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'चांद मेरा दिल' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसमें दोनों पहली बार एक साथ नजर आएंगे। लक्ष्य और अनन्या के फैंस बेसब्री से इस रोमांटिक-ड्रामा की रिलीज डेट का इंतजार कर रहे थे, जो अब आखिरकार खत्म हो गया है। मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट आखिरकार घोषित कर दी है। फिल्म की घोषणा 2024 के अंत में की गई थी। फिल्म का ऐलान करते हुए निर्माताओं ने इसे 2025 में रिली करने की सूचना दी थी। लेकिन, किसी कारणवश फिल्म रिलीज नहीं हो सकी। चो चलिए जानते हैं कि अब फिल्म कब रिलीज होगी?

अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी 'चांद मेरा दिल' में पहली बार एक साथ नजर आएंगे। पहले यह फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है और अब 8 मई, 2026 को फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। तरण आदर्श ने इस संबंध में एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा- 'अनन्या पांडे - लक्ष्य लालवानी स्टारर धर्मा प्रोडक्शन की 'चांद मेरा दिल' की रिलीज डेट घोषित। धर्मा प्रोडक्शन की अपकमिंग इंटेंस म्यूजिकल लव स्टोरी 'चांद मेरा दिल', जिसमें अनन्या पांडे और लक्ष्य मुख्य भूमिका में हैं, 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्म 'किल' और बेहद सफल सीरीज 'बैस्टर्ड्स ऑफ बॉलीवुड' के बाद लक्ष्य की अगली बड़ी स्क्रीन पर प्रस्तुति है।'

फिल्म चांद मेरा दिल के डायरेक्टर विवेक हैं। इससे पहले वह सान्या मल्होत्रा और अभिमन्यु दसानी स्टारर 'मीनाक्षी सुंदेश्वरी' का निर्देशन कर चुके हैं। उन्होंने फातिमा सना शेख और आर माधवन स्टारर 'आप जैसा कोई' का निर्देशन भी किया है। वहीं 'चांद मेरा दिल' की बात करें तो ये विवेक का तीसरा प्रोजेक्ट है, जो जल्दी ही दर्शकों के बीच दस्तक देगा।

लक्ष्य लालवानी को आखिरी बार आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू वेब सीरीज 'द बैड ऑफ बॉलीवुड' में देखा गया था। इसका निर्देशन आर्यन खान ने किया था और यह उनकी पहली निर्देशित फिल्म थी। नेटफ्लिक्स सीरीज़ में लक्ष्य के अभिनय की काफी सराहना हुई थी। 'चांद मेरा दिल' 'किल' के बाद लक्ष्य की दूसरी फिल्म होगी। वहीं, अनन्या पांडे को आखिरी बार कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में देखा गया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |