Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: अन्नदाता पर भारी नीलगाय का कहर! कड़कड़ाती ठंड में रातभर जागने को मजबूर किसान


संग्रामपुर/अमेठी। अमेठी के संग्रामपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में इन दिनों किसान दोहरी मार झेल रहे हैं।एक ओर मौसम की बेरुखी है,तो दूसरी ओर आवारा पशुओं और नीलगायों के झुंड ने किसानों की रातों की नींद हराम कर दी है।क्षेत्र के डेढ़पसार,सरायकंधा और चक्रधरपुर गांवों में हालात बदतर हो चुके हैं,जहाँ झुंड के झुंड खेतों में घुसकर मिनटों में महीनों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए अपनी क्षमता से अधिक निवेश किया है।खेतों के चारों ओर झटका मशीन,कटीले तार और बांस-बल्ली का घेरा बनाया गया है, लेकिन नीलगायों के शक्तिशाली झुंड इन बाधाओं को तोड़कर फसलों को रौंद रहे हैं।पीड़ित किसान ओम प्रकाश वर्मा बताते हैं कि पशुओं के आने का कोई निश्चित समय नहीं है वे सुबह,दोपहर या रात,कभी भी हमला बोल देते हैं। क्षेत्र के किसान हरिओम,रामस्वरूप,दीनदयाल, रामपाल और हीरालाल सहित दर्जनों किसानों का कहना है कि वे कड़कड़ाती ठंड में भी खेतों की रखवाली कर रहे हैं,फिर भी फसलें सुरक्षित नहीं हैं। किसानों ने आरोप लगाया किरूग्राम प्रधान और स्थानीय प्रशासन केवल आश्वासन दे रहे हैं,गौशालाओं की व्यवस्था अपर्याप्त है,फसल बर्बादी का उचित मुआवजा या रोकथाम का कोई ठोस रोडमैप नहीं है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |