Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बांग्लादेश में एक और हिंदू व्यक्ति की हत्या! डरे हुए हैं अल्पसंख्यक



बांग्लादेश में एक और हिंदू समुदाय की हत्या कर दी गई। गुरुवार को सुनामगंज जिले में जॉय महापात्रो नाम के एक हिंदू व्यक्ति को बुरी तरीके से पीटा गया। महापात्रो के परिवार के अनुसार, उन्हें एक स्थानीय व्यक्ति ने बुरी तरीके से पीटा और फिर जहर दे दिया।

हालत खराब होने पर महापात्रो को सिलहट एमएजी उस्मानी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महापात्रों की (ICU) में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद से बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू आबादी काफी डरी हुई है।

बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस के कार्यकाल के दौरान अल्पसंख्यकों पर हमले काफी बढ़ गए हैं। कुछ दिनों पहले ही बांग्लादेश के नरसिंगदी शहर में एक 40 वर्षीय हिंदू व्यक्ति की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी थी। इसके बाद से बांग्लादेश की हिंदू आबादी में भय का माहौल है।

5 जनवरी को जशोर के कोपलिया बाजार में हिंदू व्यापारी और पत्रकार राणा प्रताप की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पिछले महीने की 18 दिसंबर को मयमनसिंह में एक कपड़ा कारखाने में काम करने वाले दीपू चंद्र दास की ईशनिंदा के आरोपों पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। बाद में उनके शव को एक पेड़ से बांधकर जला दिया गया था।

31 दिसंबर 2025 को व्यापारी खोकन चंद्र दास को शरियतपुर में चाकू मारकर जला दिया गया था। तीन दिन बाद ढाका में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मानवाधिकार समूहों और अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों ने हिंदू लोगों की बार-बार हो रही हत्याओं पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि गिरफ्तारी में देरी और स्थानीय अधिकारियों की कमजोर कार्रवाई अपराधियों को बढ़ावा दे रही है और कमजोर समुदायों में भय बढ़ा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |