बीसलपुर।स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो महिलाओं के प्रसव हेतु ऑपरेशन मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अपनी देखरेख में ओ टी में कराए। जिसमें एक महिला ने बेटी तथा दूसरी ने बेटे को जन्म दिया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आलोक कुमार जिला चिकित्सालय से डॉक्टर नेहा गुप्ता तथा डॉक्टर अमित सक्सेना की टीम के साथ बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लगभग 1रू00 बजे पहुंचे जहां दो महिलाओं के प्रसव
हेतु ऑपरेशन होना था। उन्होंने ऑपरेशन थिएटर में पूरी तैयारी होने के बाद क्षेत्र के ग्राम ईट गांव वुधौली निवासी जोगेंद्र पाल की पत्नी सुमन देवी का ऑपरेशन टीम के साथ किया। इसके बाद सुमन देवी ने लड़की को जन्म दिया। इसके पश्चात नगर के मोहल्ला दुबे निवासी भगवान दास की पत्नी लज्जा देवी भी प्रसव पीड़ा से परेशान थी। इसके पश्चात टीम ने लज्जावती का सफल ऑपरेशन किया। उन्होंने बेटे को जन्म दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आलोक कुमार ने बताया की दोनों महिलाएं तथा उनके नवजात शिशु पूरी तरह से स्वस्थ व सही है।
.jpg)