मुसाफिरखाना: विशालकाय अजगर देख मचा हडकंप
January 09, 2026
मुसाफिरखाना/अमेठी। तहसील अंतर्गत सहोदरपुर मजरे पलिया चंदापुर गांव में एक विशालकाय अजगर देखकर लोगो मे हडकंप मचा गया। अजगर के निकलने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया और लोग अपने-अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। वही ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग सहित संबंधित विभागों को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि सूचना देने के बावजूद काफी देर तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में आक्रोश भी देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के आसपास खेतों और आबादी के बीच अजगर के खुलेआम घूमने से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर लोग खासे चिंतित हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल मौके पर पहुंचकर अजगर को सुरक्षित पकड़कर जंगल क्षेत्र में छोड़ा जाए, ताकि गांव में फैली दहशत खत्म हो सके।
