Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस


  • कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी व विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी ने किया ध्वजारोहण
  • कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को किया सम्मानित
  • पुलिस लाईन में राज्यमंत्री  ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी
  • पुलिस लाइन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस के अधिकारियों, कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

अमेठी। 77वां गणतंत्र दिवस पूरे जनपद में बडे हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी कार्यालयों, शैक्षिक संस्थानों में ध्वजारोहण के साथ ही विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी संजय चैहान द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में प्रातः 08.30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया उसके उपरांत राष्ट्रीय ध्वज का अभिवादन किया गया, तत्पश्चात राष्ट्रगान के उपरांत जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियोंध्कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों को सामुहिक रूप से संविधान में उल्लिखित संकल्प दिलाया। इसके उपरांत विभिन्न विद्यालयों के बच्चों एवं एनसीसी कैडेट्स द्वारा परेड की सलामी ली। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गोष्ठी के दौरान विद्यालय की छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गोष्ठी के दौरान जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में समस्त अधिकारियोंध्कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों एवं जनपद वासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज ही के दिन संविधान अंगीकृत हुआ था आज पूरे देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है आज ही के दिन हमें नई पहचान मिली थी  उसे हम सभी को संजोकर रखना है संविधान के महत्व को हम अपने जीवन में आत्मसात करें उसे साथ लेकर चलें यही हम सबकी देश के प्रति सच्ची देशभक्ति होगी। उन्होने कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारा देश लोकतांत्रिक गणराज्य बना। जिलाधिकारी ने कहा की हमारा संविधान विश्व का सबसे बडा संविधान है हमें अपने संविधान पर गर्व होना चाहिये, यह सबको बराबरी, स्वतंत्रता एवं समान अवसर प्रदान करता है। हमें इस आजादी की रक्षा, देश व समाज का निर्माण, प्रेम तथा सद्भावना व मेलजोल से रहना तथा सभी धर्मो का आदर करते हुए देश में अशांति और अराजकता फैलाने वाली शक्तियों के नापाक इरादों को पराजित करना होगा। उन्होंने कहा कि हम सभी को जो भी दायित्व दिए गए हैं उनका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करें। इसके उपरांत उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों क्रमशः अशोक कुमार द्विवेदी, राजेश कुमार सिंह, परमानंद मिश्रा, संजय सिंह व श्याम सुंदर गुप्ता को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही सराहनीय कार्य करने वाले दो आपदा मित्रों शिवलाल शुक्ला एवं आरती को प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रातः 9.30 बजे पुलिस लाइन अमेठी में मा. राज्यमंत्री संसदीय कार्य चिकित्सा शिक्षा चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश श्री मयंकेश्वर शरण सिंह जी ने ध्वजारोहण किया तथा परेड की सलामी ली। वहीं पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के नेतृत्व में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस के अधिकारियों, कर्मचारियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। गणतंत्र दिवस के अवसर पर विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया तत्पश्चात राष्ट्रगान के उपरांत उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों को संकल्प दिलाया। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |