Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकी: ड्राइविंग स्कूलों का औचक निरीक्षण, 4 वाहन सीज


बाराबंकी । राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत् परिवहन विभाग ने जनपद में सघन कार्रवाई करते हुए मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों और वाहनों की जांच की। सम्भागीय निरीक्षक प्राविधिक बलवंत सिंह यादव ने गुरुवार को जनपद में संचालित विभिन्न मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों का औचक निरीक्षण कर मानकों की गहन समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों की जांच, प्रशिक्षण में प्रयुक्त वाहनों की स्थिति, प्रशिक्षकों की योग्यता एवं मान्यता संबंधी नियमों का बारीकी से परीक्षण किया गया। कमियां पाए जाने पर संबंधित संचालकों को सुधार के निर्देश दिए गए, वहीं नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। इस क्रम में ए टू जेड मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल कबीरपुर, जेपी ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल एवं न्यू महावीरा मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल का निरीक्षण किया गया, जहां प्रशिक्षण गुणवत्ता, पत्रावलियों एवं योग्य प्रशिक्षकों की उपस्थिति की जांच की गई।इसी दौरान सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अंकिता शुक्ला ने विभिन्न मार्गों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान 3 ओवरलोड वाहन तथा 1 अनाधिकृत रूप से संचालित बस  को मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर सीज किया गया। इसके अलावा अन्य अभियोगों में कुल 35 वाहनों के चालान किए गए।परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |