Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकी: बसंत पंचमी पर संस्कृति और राष्ट्रभाव का अद्भुत संगम


बाराबंकी । भारतीय संस्कृति में कुटुंब, परंपरा और राष्ट्रभाव के मूल्यों को सुदृढ़ करने वाला एक भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन बुधवार को रामनगर नगर पंचायत में सम्पन्न हुआ। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक रवि प्रकाश निराला ने भारतीय संस्कृति की मूल अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए समाज को आत्मबोध और राष्ट्र उत्थान का संदेश दिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रवि प्रकाश निराला ने कहा कि “मातृभूमि मां है और हम सब उसकी संतान हैं। समाज की समस्याओं और चुनौतियों के समाधान के लिए सज्जन शक्ति की सक्रिय भागीदारी राष्ट्र निर्माण के लिए अनिवार्य है।” उन्होंने सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्यों और स्व-आधारित जीवन शैली पर विस्तार से विचार रखते हुए कहा कि संगठित और संस्कारित समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होता है।इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ आरएसएस प्रचारक रवि प्रकाश निराला, विहिप विभाग संगठन मंत्री इंद्रेश एवं जिला मंत्री राहुल कुमार द्वारा मां गायत्री एवं मां वीणापाणी की विधिवत पूजा-अर्चना कर किया गया। कार्यक्रम आयोजक रामावती वर्मा एवं संचालक बबलू वर्मा ने अतिथियों का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने छोला-पूड़ी, सब्जी, चावल एवं बूंदी के प्रसाद का ग्रहण किया। देर रात तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में ग्रामीण अंचल के कलाकारों ने राष्ट्रभक्ति और सामाजिक चेतना से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया।इसी क्रम में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में नगर पंचायत क्षेत्र के ग्राम अटौटा में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा एवं पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ का समापन प्रतिमा विसर्जन के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने धूमधाम से ग्राम रामपुर महासिंह स्थित राजा के तालाब में प्रतिमा विसर्जन कर धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।पूरे क्षेत्र में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक चेतना से परिपूर्ण इस आयोजन ने जनमानस में एकता, समरसता और राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक मजबूत किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |