Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः कटहल नाला का विकास व सुंदरीकरण, 18.07 करोड़ की परियोजना को मिली मंजूरी! शहर की नई पहचान बनेगा कटहर नाला, 25 जनवरी को होगा भूमि पूजन


बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में कटहल नाला के डिसल्टिंग विकास कार्य एवं सुंदरीकरण के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा की। कहा कि जनपद बलिया में कटहल नाला के विकास एवं सुंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर कुल 18.07 करोड़ रुपये (रु. 1807.20 लाख) की लागत आएगी। कटहल नाला निर्माण कार्य का भूमि पूजन 25 जनवरी को किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि नगर पालिका परिषद बलिया की सीमा के अंतर्गत कटहल नाला के विकास एवं सुंदरीकरण कार्यों के लिए प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस स्वीकृति के अंतर्गत परमंदापुर पुल से रामपुर महावल बैराज तक लगभग 2.00 किलोमीटर लंबाई में कटहल नाला का विकास एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा। परियोजना के तहत नाले के दोनों तरफ पाथे का निर्माण किया जाएगा और जगह जगह पर ग्रीन स्पेस, ग्रीन पार्क और मियावाकी फॉरेस्ट लगाया जाएगा। साथ ही साथ लोगों को बैठने के लिए बेंचेज लगाया जाएगा और दोनों ओर सोलर लाइटिंग का कार्य किया जायेगा। इस कार्य को कार्यदाई संस्था यूपी जल निगम (नगरीय) की इकाई कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएनडीएस), आजमगढ़ के माध्यम से संपन्न कराया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में जल निकासी की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी और बरसात के मौसम में होने वाले जलभराव से निजात मिलेगी। साथ ही शहर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल स्वरूप मिलेगा। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप और निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को इस परियोजना का अधिकतम लाभ मिल सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |