Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तुर्कमान गेट हिंसा मामले में 12 आरोपी गिरफ्तार


दिल्ली के तुर्कमान गेट हिंसा मामले में पुलिस का एक्शन जारी है। गुरुवार को पुलिस ने हिंसा फैलाने के आरोप में 6 और लोगों को गिरफ्तार किया, जिन्हें कोर्ट में पेशी के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब तक इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं पुलिस अब हिंसा वाली जगह से सबूतों को इकट्ठा कर रही है। साथ ही सीसीटीवी, ड्रोन और बॉडीकैम के वीडियो से आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस तुर्कमान हिंसा के मामले में अब उन लोगों की भी पहचान करने में जुट गई है, जिन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों को भड़काने का काम किया था।

बता दें कि आज जुमे की नमाज का दिन है। तुर्कमान गेट के पास दरगाह फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान हुई हिंसा को देखते हुए पूरी दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संवेदनशील इलाकों और मस्जिदों के आसपास दिल्ली पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है। पुलिस हर आने-जाने वाले शख्स पर नजर रख रही है। जुमे की नमाज के बाद लोगों के इकट्ठा होने पर रोक रहेगी। तुर्कमान गेट के साथ-साथ जामा मस्जिद, फतेहपुरी मस्जिद, चावड़ी बाजार, ईदगाह, सदर बाजार, बाटला हाउस, जाकिर नगर, शाहीन बाग, निजामुद्दीन, जाफराबाद, मुस्तफाबाद और सीलमपुर और जहांगीरपुरी जैसे संवेदनशील इलाकों पर खास नजर रखी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |