दबंगो द्वारा 170 वर्ष पुराने थाना भवन पर किया जा रहा है कब्जा स्थानी अधिकारीगण चुप्पी साधे हुए बैठे।
घोरावल/सोनभद्र। सोमवार को घोरावल नगर पंचायत के प्रतिनिधिमंडल द्वारा घोरावल नगर पंचायत स्थित पुराने थाना भवन पर हो रहे अवैध कब्जे के संबंध में जिलाधिकारी को मांग पत्र दिया गया। मांग पत्र में 170 वर्ष पुराने थाना भवन पर हो रहे अवैध कब्जे को तत्काल रोके जाने दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग की गई ।इस संबंध में जिलाधिकारी बीएन सिंह ने अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश कुमार यादव के नेतृत्व में तीन सदस्यीय समिति गठित कर संपूर्ण प्रकरण की जांच कराए जाने एवं दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि तीन सदस्यीय जांच समिति में अपर जिला अधिकारी न्यायिक रमेश यादव के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी घोरावल एवं अधिशासी अधिकारी को जांच समिति में सदस्य के रूप में नियुक्त किया है।ज्ञात हो कि घोरावल नगर पंचायत भवन के सामने 170 वर्ष पुराने थाना भवन जो आबादी की जमीन पर निर्माण किया गया है ।उस पर बाहरी अराजक तत्वों द्वारा पिछले तीन दिनों से अवैध कब्जा किया जा रहा है जिसके संबंध में स्थानीय नागरिकों द्वारा उप जिलाधिकारी घोरावल एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद भी अराजक तत्व द्वारा जबरन अवैध कब्जा किए जा रहा है। इस संबंध में स्थानीय नागरिकों द्वारा क्षेत्रीय विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्य एवं पूर्व सांसद राम सकल को मामले से अवगत कराया गया है जिसमें उपरोक्त जनप्रतिनिधियों ने किसी भी तरह की अवैध कब्जा को तत्काल प्रभाव से रोकने एवं दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग जिला अधिकारी से किया है। मांग पत्र देने वाले प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश कुमार ,व्यापार मंडल अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता, नगर पंचायत सभासदगण, स्थानीय मीडिया के प्रतिनिधि सम्मिलित रहे।
