Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: विकास खंड करमा के सरंगा न्यायपंचायत के धौरहरा स्थित श्रीराम पैलेस परिसर में रविवार को हिंदू सम्मेलन सम्पन्न।

सोनभद्र। मुख्य वक्ता बृजेश सिंह ने कहा कि जब जब हम असंगठित हुए हैं तब तब हम आपस मे बट गए हैं। आज परिस्थितियों के मुताबिक परिवार और देश को विघटित होने से बचाने के लिए हम सबको एक साथ बैठकर विचार करना चाहिए। संघ का कहना है कि आगे बढ़ने के लिए आपसी भेदभाव को भूलकर समरसता का भाव रखते हुए सभी हिंदुओं को एकजुट होने की जरूरत है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नागेश्वर देव पाण्डेय ने कहा कि हिंदू समाज को संगठित करना ही संघ का उद्देश्य है सभी लोग भारतमाता के सपूत हैं। जब भारत सशक्त होगा तो पूरे देश का कल्याण होगा। उन्होंने कहा कि जन्म के आधार पर भेदभाव न हो, ऐसे समाज की स्थापना करना हमारा मुख्य कार्य है।सम्पूर्ण हिन्दू समाज को जाति, मत, पंथ, भाषा, और भौगोलिक सीमाओं से ऊपर उठकर संगठित और सशक्त संघ का प्रमुख उद्देश्य है। विशेष आमंत्रित अतिथि विपिन तिवारी ने कहा  कि आगे बढ़ने के लिए आपसी भेदभाव को भूलकर समरसता का भाव रखते हुए सभी हिंदुओं को एकजुट होने की जरूरत है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नागेश्वर देव पाण्डेय ने कहा कि हिंदू समाज को संगठित करना ही संघ का उद्देश्य है सभी लोग भारतमाता के सपूत हैं। जब भारत सशक्त होगा तो पूरे देश का कल्याण होगा।उन्होंने कहा कि जन्म के आधार पर भेदभाव न हो, ऐसे समाज की स्थापना करना हमारा मुख्य कार्य है।सम्पूर्ण हिन्दू समाज को जाति, मत, पंथ, भाषा, और भौगोलिक सीमाओं से ऊपर उठकर संगठित और सशक्त संघ का प्रमुख उद्देश्य है। उक्त अवसर पर  कामेश सिंह, भूपेंद्र सिंह,,सूरज तिवारी, ब्रह्मानंद तिवारी, गोपाल सिंह वैद्य, विशाल सिंह  ,राज कुमार , वी रामदुलारे शुक्ल, विजयनाथ शुक्ल, रामपति पटेल , शिवकुमार, रमेश चौहान, बालेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |