Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: मुख्य विकास अधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा में अधीशासी अभियन्ता आर0ई0एडी0,यू0पी0 सी0डी0को0,यू0पी0आर0एन0एल0 के अधिशासी अभियन्ता को स्पष्टीकरण जारी।

निर्धारित लक्ष्य समय सीमा के अन्दर शत-प्रतिशत निर्माण कार्य कराये जाये पूर्ण-सीडीओ।

सोनभद्र। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पी0एम0 सूर्यघर योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजनान्तर्गत बैंकर्स द्वारा ऋण स्वीकृति की समीक्षा की गयी, इसी प्रकार से प्रोजेक्ट अलंकार योजना के अन्तर्गत विद्यालयों के सौन्दर्यीकरण प्रगति की समीक्षा की गयी प्रगति धीमी पायी जाने और निर्माण की गुणवत्ता बेहतर न होने पर अधीशासी अभियन्ता आर0ई0एडी0,यू0पी0 सी0डी0को0, यू0पी0आर0एन0एल0 के अधिशासी अभियन्ता को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दी,एन0आर0एल0एम0 योजना के अन्तर्गत संचालित योजना डे0एन0आ0एल0एम0 में रिवाल्डींग फन्ड एवं सी0आईएफ0 योजना के प्रगति धीमी पायी जाने पर डी0सी0एन0आर0एल0एम0 को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दी, इसी प्रकार से पर्यटन विभाग के राज्य योजनान्तर्गत की गयी समीक्षा के दौरान सहाय पर्यटन अधिकारी द्वारा प्रगति के सम्बन्ध में संतोषजनक उत्तर नहीं दे सकें, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने सहायक पर्यटन अधिकारी को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दी, सील्ट सफाई की धीमी प्रगति पर अधिशासी अभियन्ता मिर्जापुर नहर प्रखण्ड को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दी, इसी प्रकार से जल जीवन मिशन के अन्तर्गत हर घर को नल से जल योजना की समीक्षा की गयी समीक्षा के दौरान प्रगति धीमी पायी जाने पर अधिशासी अभियन्ता जल निगम को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दी, उन्होंने कहा कि जिन विभागों को शासन द्वारा जो भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है, वह उसका शत-प्रतिशत निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करें, इस दौरान इस दौरान उन्होने कहा कि विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे कार्याें के प्रगति में तेजी लायी जाये, बैठक में जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |