Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा पर बोले मौलाना साजिद रशीदी! बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के पीछे ISI का हाथ


ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के प्रमुख मौलाना साजिद रशीदी ने शनिवार (27 दिसंबर, 2025) को बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की निंदा करते हुए एक बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के लोगों की हत्या के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का हाथ है.

इसके साथ, मौलाना रशीदी ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बयान पर कहा कि शेख हसीना के कार्यकाल में 1,400 हिंदुओं का कत्ल हुआ, किस मुंह से वे वर्तमान सरकार की आलोचना कर रही हैं?

मौलाना साजिद रशीदी ने कहा, ‘बांग्लादेश के मुद्दे पर शेख हसीना सिर्फ राजनीति कर रही हैं, यह सियासी लोगों का काम है. अगर शेख हसीना साफ-सुथरी हैं तो अपने मुल्क में जाइए, जो भी केस हैं, उन्हें हैंडल कीजिए. बांग्लादेश में जो हो रहा है, उसकी निंदा की जानी चाहिए.’

वहीं, उन्होंने इल्तिजा मुफ्ती के लिंचिस्तान वाले बयान पर कहा, ‘महबूबा मुफ्ती वह हैं जिन्होंने भाजपा के साथ सरकार बनाई. ज्यादा बात करना भाजपा को ही शोभा देगा, लेकिन देश के लिए इस तरह की बात करना ठीक नहीं है. हमें अपने लोगों की आवाज उठानी चाहिए. मुल्क को लिंचिस्तान कहना गलत है. अगर कुछ लोगों की मानसिकता ऐसी है कि वे लिंचिंग कर रहे हैं, तो जो कर रहे हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए.

जबकि पीएम मोदी को लेकर कांग्रेस नेता शशि थरूर के बयान पर मौलाना रशीदी ने कहा, ‘बिल्कुल सही बात है. प्रधानमंत्री किसी समुदाय या पार्टी का नहीं होता, वह देश का पीएम होता है. विदेश नीति देश को सामने रखकर की जाती है, यह किसी पार्टी का मेनिफेस्टो नहीं होता. सच्चाई यह है कि बांग्लादेश में जो हो रहा है, उसे ISI हैंडल कर रहा है. 1971 का बदला बांग्लादेश से ले रहा है. हिंदुओं की हत्या के पीछे ISI का हाथ है, सरकार को यह नहीं भूलना चाहिए.’

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर विदेश मंत्रालय की तरफ से निंदा किए जाने पर मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि यह बहुत अच्छा कदम है और ऐसा होना ही चाहिए था. बांग्लादेश में जो हो रहा है वह शर्मनाक और निंदनीय है. हालांकि, इसकी कितनी भी निंदा की जाए, वह कम है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |