Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की सख्त कार्रवाई, कई झुग्गियाँ व अस्थायी दुकानें हटाई गईं


लखनऊ। शुक्रवार को व्यापक स्तर पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया।  जोन 4 में जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी के निर्देश पर कर अधीक्षक बनारसी दास के नेतृत्व में विनीत खंड-6 स्थित ट्रांसफर स्टेशन के सामने, शहीद पथ पुल के नीचे अवैध रूप से बसी झुग्गी-झोपड़ियों को हटाया गया। अभियान के दौरान ईटीएफ टीम भी मौजूद रही। टीम ने मौके से बांस, बल्ली, तख्त आदि सहित लगभग दो ट्रक सामान जब्त किया। वही इसी क्रम में जोन 6 में जोनल अधिकारी के नेतृत्व में वार्ड हैदरगंज तृतीय में पारा पुराने थाने से सिंधी कॉलोनी तक फैले अस्थायी अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 24 ठेले, 10 काउंटर, 5 गुमटी और 30 अस्थायी दुकानों को हटाया गया। इसके अतिरिक्त 15 कैरेट, 2 लकड़ी की बेंच, 3 छाते, 1 लकड़ी का तख्त, 4 तराजू और 4 फ्लेक्स बोर्ड जब्त किए गए।  अभियान के दौरान ₹9,000 का जुर्माना भी वसूला गया। कार्रवाई के दौरान जोनल अधिकारी अमरजीत यादव, जोनल स्वास्थ्य अधिकारी राजेश कुमार, कर अधीक्षक विजय शंकर, खाद्य निरीक्षक विजेता द्विवेदी, रामजीत पाण्डेय, कर निरीक्षक धर्मदेव, 296 टीम तथा स्थानीय पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |