Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाराबंकी: ब्लॉक सभागार में ‘पोषण भी पढ़ाई भी’ पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत


सिरौलीगौसपुर /बाराबंकी । ब्लॉक सभागार में ‘पोषण भी पढ़ाई भी’ विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को किया गया। इस प्रशिक्षण में ब्लॉक क्षेत्र की 100 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को शामिल किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता, पुष्पेंद्र शुक्ला अंशु, सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज मिश्रा तथा सीडीपीओ अर्चना वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आरंभिक बचपन देखभाल एवं शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं। प्रशिक्षण सत्रों में ‘नवचेतना’ के अंतर्गत जन्म से तीन वर्ष तक के बच्चों के लिए प्रारंभिक बचपन प्रोत्साहन की राष्ट्रीय रूपरेखा तथा ‘आधारशिला’ के माध्यम से तीन से छह वर्ष तक के बच्चों के लिए प्रारंभिक बचपन देखभाल एवं शिक्षा के राष्ट्रीय पाठ्यक्रम पर विशेष जोर दिया गया।प्रशिक्षण में प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर खेल-आधारित गतिविधियों के संचालन और साप्ताहिक खेल-आधारित कैलेंडर के उपयोग को प्रमुखता से समझाया गया। साथ ही पोषण घटक के अंतर्गत गंभीर और मध्यम तीव्र कुपोषण के प्रबंधन, सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी, बच्चों के लिए संतुलित आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं साफ-सफाई (0 से 6 वर्ष) के नियमों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा विकास की निगरानी और पोषण ट्रैकर के उपयोग पर भी प्रकाश डाला गया।दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष प्रयासों पर चर्चा करते हुए बताया गया कि उनकी पहचान, जांच और आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराना योजना का अहम हिस्सा है। ‘पोषण भी पढ़ाई भी’ योजना के अंतर्गत बच्चों के समग्र विकास की निगरानी के लिए पोषण ट्रैकर को एक प्रभावी और पारदर्शी माध्यम बताया गया।कार्यक्रम में सुपरवाइजर अर्चना सिंह, रेनू, ज्योति सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |