Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जापान की फैक्ट्री में चाकू से घातक हमला, कई लोग घायल



जापान की एक फैक्ट्री में हुई चाकूबाजी के बाद कई लोग घायल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह हमला शुक्रवार को मध्य जापान में एक फैक्ट्री में हुआ। अचानक हुई चाकू मारने की घटना में कई लोग घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए।

न्यूज एजेंसी और अन्य मीडिया ने बताया कि टोक्यो के पश्चिम में शिजुओका प्रीफेक्चर के मिशिमा शहर में एक रबर फैक्ट्री में एक व्यक्ति ने चाकू से कई लोगों पर हमला किया। डो ने स्थानीय फायर डिपार्टमेंट अधिकारियों के हवाले से बताया कि आठ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डो के अनुसार, हमलावर को फैक्ट्री में ही हिरासत में ले लिया गया। घायलों की स्थिति सहित अन्य कोई विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |