Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः मिशन शक्ति टीम की पहल से टूटा मतभेद का बर्फ, पति-पत्नी में हुआ सौहार्दपूर्ण समझौता! महिला सुरक्षा केंद्र पर समझाइश के बाद साथ रहने को राजी हुआ दंपति, परिजनों ने की पुलिस की सराहना


पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक   के निर्देशन में थाना सेहरामऊ उत्तरी महिला सुरक्षा केंद्रध्मिशन शक्ति पुलिस टीम ने एक पारिवारिक विवाद का सफल एवं मानवीय समाधान कर पति-पत्नी के बीच सौहार्दपूर्ण समझौता कराया। 08 दिसंबर  को ग्राम व थाना सेहरामऊ उत्तरी निवासी  रेशमा देवी पत्नी स्व० रामदयाल ने महिला सुरक्षा केंद्र के माध्यम से शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके दामाद सुगम पुत्र रामनिवास निवासी पलिया, जनपद लखीमपुर खीरी, विवाह के लगभग डेढ़ वर्ष बीत जाने के बावजूद उनकी पुत्री सीमा देवी को अपने साथ नहीं रख रहे हैं, जिससे पति-पत्नी के बीच आपसी मतभेद उत्पन्न हो गए हैं।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए महिला सुरक्षा केंद्रध्मिशन शक्ति पुलिस टीम थाना सेहरामऊ उत्तरी द्वारा दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग की गई। पुलिस टीम ने धैर्यपूर्वक दोनों की बात सुनी और पारिवारिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुए समझाया-बुझाया, जिसके परिणामस्वरूप पति-पत्नी के बीच आपसी सहमति बन गई।समझौते के बाद दंपति ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर अपने मतभेद समाप्त किए तथा साथ रहकर सुखद वैवाहिक जीवन व्यतीत करने का संकल्प लिया। इसके उपरांत पति-पत्नी को एक-दूसरे के साथ थाने से विदा किया गया।इस सराहनीय पहल पर दंपति के परिजनों एवं स्थानीय नागरिकों ने महिला सुरक्षा केंद्रध्मिशन शक्ति पुलिस टीम के प्रयासों की खुले दिल से प्रशंसा की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |