Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः अपना दल कमेरावादी ने गठित की जिला, विधानसभा व तहसील कमेटियां! नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र, सदस्यता अभियान तेज करने का आह्वान


बीसलपुर। अपना दल कमेरावादी पार्टी द्वारा संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से बैठक आयोजित कर जिला, विधानसभा व तहसील स्तर की कमेटियों का गठन किया गया। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रेमसागर पटेल ने बताया कि गठित कमेटी में सुरेंद्र गंगवार को जिला अध्यक्ष विधिक मंच, आजम अली को जिला महासचिव, हरिओम गंगवार को युवा मंच जिला अध्यक्ष, अतुल गंगवार को जिला सचिव, रामचंद्र पाल कोली को विधानसभा अध्यक्ष, बलराम को बौद्धिक मंच जिला अध्यक्ष, रिजवान रजा को नगर अध्यक्ष बीसलपुर, मनोज गंगवार को युवा मंच जिला अध्यक्ष, शिवकुमार पटेल को जिला कोषाध्यक्ष, आकाश गंगवार को विधानसभा उपाध्यक्ष युवा मंच, सूरजपाल वर्मा को तहसील अध्यक्ष युवा मंच, देव शर्मा पटेल को जिला सचिव, महेंद्र पाल वर्मा को विधानसभा सचिव एवं हरकेश वर्मा को किसान मंच की जिम्मेदारी सौंपी गई।बैठक को संबोधित करते हुए प्रेमसागर पटेल ने कहा कि स्वर्गीय डॉ. सोनेलाल पटेल के सपनों को साकार करने के लिए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। बैठक में हनीफ कुरैशी, बलराम गंगवार, रामबाबू पटेल, हरिशंकर गंगवार, हरिओम गंगवार, भानु पटेल, जगदीश पटेल, मनोज गंगवार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |