Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी में मारी टक्कर मार कुत्ते को कुचल कार छोड़ फरार,मुकदमा दर्ज


आलमबाग। कोतवाली इलाके स्थित में बीते दो दिन पूर्व शनिवार रात्रि नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी में  टक्कर मार एक कुत्ते को कुचल कार छोड़ फरार हो गए। वही उक्त कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से चोटिल हो गया और उसका मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त हो गया और कुत्ते की मौत हो गई ।आलमबाग कोतवाली प्रभारी सुभाष चन्द्र सरोज ने बताया कि पारा थाना क्षेत्र स्थित विक्रम नगर निवासी सागर गुप्ता पुत्र रवि गुप्ता के अनुसार वह बीते 13 दिसम्बर शनिवार की रात्रि करीब दस साढे दस बजे करीब चारबाग से आलमबाग की तरफ जा रहा था। आरोप है कि उस दौरान नशे में धुत्त कार नम्बर यूपी 32 एफ सी 6133 पर सवार ने पीछे से उसकी स्कूटी संख्या यूपी 32 पी सी 6701 में व एक आटो को टक्कर मारने के साथ कुत्ते को कुचल दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन के पास कार छोड़कर भाग गये। वही पीड़ित स्कूटी सवार का कहना था उक्त कार की टक्कर से उसके सिर पर गंभीर चोट आई और उसका मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त हो गया और कुत्ते की मौत हो गई। उक्त कार में चार लोग सवार थे। जो पूर्ण रूप से नशे में थे। जिसके चलते उसने स्थानीय आलमबाग कोतवाली में पुलिस से आरोपित कार चालक के खिलाफ गाडी नम्बर के आधार पर लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर गाडी नम्बर के आधार पर आरोपित कार चालक की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |