लखनऊ: महिला खाताधारक के खाते से निकल गए 22 लाख 96 हजार रुपये! शाखा प्रबन्धक पर मिलीभगत का आरोप मुकदमा दर्ज
December 16, 2025
आलमबाग। आशियाना थाना इलाके में संचालित एक निजी बैंक से महिला खाताधारक के खाते से बिना उसकी जानकारी के 22 लाख 96 हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गया। जिसकी जानकारी होने पर पीड़िता ने उक्त बैंक शाखा प्रबन्धक पर मिलीभगत का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया है। आशियाना थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि मूल रूप से दूखनाहा थाना-खीरो जिला-रायबरेली निवासी गीता सिंह के अनुसार उसका एफडी खाता एचडीएफसी बैंक शाखा आशियाना शाखा मे है। आरोप है कि बीते 10 अप्रैल को उसके उक्त बैंक खाते से 22 लाख 96 हजार रुपये बिना उनकी जानकारी के बैंक मैनेजर की मिलीभगत से निकाल दिये गए और उसके द्वारा पूछे जाने पर उक्त धनराशि सन्देश सिंह के नाम के व्यक्ति खाते में गया है। बैंक के नियमानुसार बिना उसके शाखा मे जाए एवं बिना पूछताछ के किस कारण पर ये धनराशि दूसरे खाते में दी गयी। जिसके चलते उसने शाखा प्रबन्धक पर मिलीभगत से पैसा ट्रासंफर करने का आरोप लगा नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई किया जा रहा है।
.jpg)