लखनऊ: निजी फर्म प्रेसीडेंसी ने परिचित पर कार बेचकर पैसे नहीं दिए जाने का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज
December 16, 2025
आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में संचालित एक निजी फर्म प्रेसीडेंसी ने परिचित पर कार बेचकर पैसे नहीं दिए जाने का आरोप लगा नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। मोहम्मद आलम पुत्र मोहम्मद अनवर अली निवासी शिवपुरी कलोनी नियर प्रेसीडेंसी फरीदनगर जनपद लखनऊ थाना इन्दिरानगर निवासी के अनुसार उसकी एक सयुक्त फर्म अदवन्त ऑटो सेल्स मधुबन नगर आलमबाग में चल रही है । वह उक्त सयुक्त फर्म का प्रोपराइटर है और साथ मो अजमल पुत्र अबरार निवासी मधुबननगर, आलमबाग लखनऊ भी सयुक्त प्रोपराइटर है। उसके उक्त फर्म से पुरानी गाड़ियों की खरीद-विक्रय का कार्य किया जाता था । आरोप है कि उनके फर्म से बीते अक्टूबर 2025 में एक मर्सिडीज ई क्लास कार पंजीकरण रजनीश कुमार पुत्र वेदराम निवासी नगरपाल जनपद शाहजहांपुर को 48 लाख रुपए में तय करके विक्रय किया गया था। 25 लाख रजनीश के द्वारा उनके फर्म के खाते में ट्रासफर हुए थे, शेष पैसा 1 माह के बाद देने की बात रजनीश ने कही थी। आलम ने बताया कि एक माह पूरा होने के बाद पैसा मांगने लगा तो रजनीश कुमार द्वारा आजकल देने की बात कही जाने लगी और उनका नंबर ब्लक कर दिया गया। आलम ने बताया कि उन्होंने अपनी दी हुई कार वापस मांगी तो रजनीश ने झूठे कथन पर एक प्रार्थना पत्र रजनीश द्वारा पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहांपुर को 11 नवंबर 25 को दिया गया। जिसपर उसके पास चैकी प्रभारी अजीजगंज जनपद शाहजहांपुर का फोन आया एवं प्रार्थना पत्र में लिखी गई बातें सत्यापित की जाने लगी तो उसने उन्हें पूरी घटना बताई एवं यह भी बताया कि ना तो कार वापस की जा रही है एवं रजनीश द्वारा बकाया पैसा भी आज तक नहीं दिया गया। जिसके चलते उसने स्थानीय कृष्णा नगर में पुलिस से लिखित नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर अमानत में ख्यानत की धारा में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई किया जा रहा है।
.jpg)