Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

रामपुर: जिला अस्पताल में दलालों पर होगी सख्त कानूनी कार्यवाही- ब्रजेश चन्द्रा



रामपुर। रामपुर जिला अस्पताल के सीएमएस ब्रजेश चन्द्रा ने कड़े शब्दों में कहा कि यदि जिला अस्पताल के अंदर दलालों को एंट्री होती दिखाई दी तो सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

सीएमएस ब्रजेश चन्द्रा ने बताया कि रामपुर जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को पूरी तरह से ठीक करने का भरपूर प्रयास किया जा रहा हैं। चिकित्सकों को कड़े निर्देश दे रखे हैं कि किसी भी हाल में मरीजों को बाहर की  दवा नहीं लिखे। उन्होने कहा कि अस्पताल में साफ-सफाई को लेकर विशेष अभियान चलाया जाता रहता हैं ताकि अस्पताल में गंदगी नजर न आये। उन्होने कहा कि सर्दी का प्रकोप शुरू हो चुका हैं ऐसे में मरीजों की संख्या  बढ़ना स्वभाविक हैं इसलिए जिला अस्पताल में अतिरिक्त बेडों की व्यवस्था की जा चुकी हैं ताकि मरीजों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। उन्होने बताया कि सर्दी का मौसम देखते हुए जिला अस्पताल के सभी डयूटी रूमों में गर्म पानी के लिए गीजर लगवाये गये हैं  तथा कंबलों की संख्या भी पर्याप्त मात्रा में मौजूद हैं जिसे किसी मरीज को कोई दिक्कत नहीं होगी। 

उन्होने कहा शासन के आदेश पर जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की गई हैं ताकि हर चीज पर नजर बनी रहे। उन्होने कहा कि जिला अस्पताल में हालांकि चिकित्सकों की काफी कमी हैं लेकिन इसके बाद भी अन्य चिकित्सक पूरी ईमानदारी के साथ अपना काम कर रहे हैं ताकि मरीजों को असुविधा न हो। वार्डो में मरीजों के तीमारदारों के लिए कार्ड जारी किये गये हैं ताकि वार्डो में बिना वजह के लोग न बैठ सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |