शाहबाद: रेन बसेरा में रात बिताएंगे बेघर और बेसहारा लोग
December 19, 2025
शाहबाद। नगर पंचायत द्वारा नगर पंचायत भवन के अंदर ही एक बेहतरीन रेन बसैरा की व्यवस्था की गई है। बढ़ती हुई ठंड और चलती हुई शीत लहर को देखते हुए नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी कुमार संजय और नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम खान ने नगर पंचायत में बेघर, गरीब और असहाय लोगों के लिए अस्थायी आश्रय स्थल पर बेहतरीन व्यवस्था कर दी है। इस रेन बसेरा में कोई भी गरीब बिना छत के सोने को मजबूर नहीं होगा, दूसरे शहर से आए लोग जिन्हें रुकने और रात बिताने के लिए कोई स्थान नहीं मिल पाएगा, वह इस रेन बसेरा में रुककर सर्द हवाओं व ठंड से बच सकेंगे। वसीम खान ने हमारे संवाददाता राजीव कुमार भटनागर को बताया कि नगर पंचायत द्वारा संचालित इस रेन बसेरा में ठंड या बरसात में रहने, खाने और बुनियादी सुविधाओं (जैसे बिस्तर, कंबल, तकिया, पानी) की व्यवस्था उपलब्ध करा दी गई है। यह सुविधा नगर पंचायत की ओर से बिल्कुल निरूशुल्क रखी गई है। सुपरवाइजर रिजवान खान, केयरटेकर शादाब और छुन्नन खान के साथ-साथ सफाई कर्मचारी रविन्द्र को इस रेन बसेरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह लोग पूरी जिम्मेदारी के साथ रेन बसेरा की देखभाल कर रहे हैं।
