प्रतापगढ: निशुल्क नेत्र शिविर में उमड़े मरीज, बांटा गया चश्मा
December 27, 2025
लालगंज/प्रतापगढ़। रामपुर बावली के समीप सुन्दर नगर पंचवटी धाम स्थित आरएसएस इण्टर कालेज में शनिवार को निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में बडी संख्या में मरीजों की आंखो का चिकित्सकों ने परीक्षण किया। इनमें से सात मरीजों को मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। शिविर में समाजसेवी बलराम शुक्ल की ओर से नेत्र रोगियो को चश्मा भी प्रदान किया गया। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डा0 अनुज द्विवेदी तथा डा0 मल्लिकार्जुन पाण्डेय ने आंखों की रखरखाव तथा सुरक्षा के बाबत जागरूकता प्रदान की। संरक्षक पं0 रमाशंकर शुक्ला ने चिकित्सीय टीम को ग्रामीणों की ओर से सम्मानित किया। प्रधान अनेहरा दिवाकर शुक्ल ने शिविर का संयोजन किया। डा0 सर्वेश त्रिपाठी द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर रामकृष्ण शुक्ला, राज नारायण शुक्ल, श्याम लाल सरोज, बिहारी प्रजापति, उर्मिला देवी, लक्खू देवी, जयराजा देवी आदि रहे।
