Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः ईदगाह चैराहे पर बाइक और कार की जोरदार भिड़ंत! देर रात हुए हादसे में बाइक सवार युवक घायल, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त


बीसलपुर। नगर के व्यस्त ईदगाह चैराहे पर देर रात्रि बाइक और कार की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर रोड स्थित बीसलपुर किसान सहकारी चीनी मिल में कार्यरत विनीत पुत्र भुवनेश्वर (उम्र लगभग 28 वर्ष) ड्यूटी समाप्त कर अपनी स्प्लेंडर बाइक से अपने घर थाना भुता, जनपद बरेली जा रहा था। रात करीब 10 बजे जैसे ही वह ईदगाह चैराहे पर पहुंचा, तभी बरेली की ओर से आ रही अर्टिगा कार से उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |