शुकुलबाजार: पल्स पोलियो अभियान को लेकर सीएचसी अधीक्षक के नेतृत्व में निकाली गई भव्य जागरूकता रैली
December 13, 2025
शुकुलबाजार/अमेठी। शनिवार को पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से अभियान से एक दिन पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक के नेतृत्व में भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना तथा शून्य से पाँच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने के लिए प्रेरित करना रहा। रैली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से प्रारंभ होकर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई सम्पन्न हुई। इसमें चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वच्छता कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की। रैली के दौरान “दो बूंद जिंदगी की”, “हर बच्चा, हर बारकृपोलियो मुक्त भारत हमारा अधिकार” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर सुधीर कुमार वर्मा ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि समय पर पोलियो की खुराक देकर ही बच्चों को इस घातक बीमारी से सुरक्षित किया जा सकता है। रैली के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।
