संग्रामपुर: सड़क दुर्घटना में युवक घायल
December 14, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। रविवार को थाना संग्रामपुर क्षेत्र के नेवादा कनू निवासी रघुनाथ वर्मा पुत्र बद्री प्रसाद उम्र 45 अपनी पुत्री गुंजन को दिल्ली भेजने के लिए अपनी दो पहिया वाहन ( बिक्की) से अन्तू रेलवे स्टेशन ले जा रहे थे।घर से तीन किलोमीटर ही अमेठी - चद्रिकन मार्ग शंकर पुर मोड़ के पास चद्रिकन दिशा से रही तेज गति से कार से सामने से टक्कर मार दी जिससे दो पहिया सवार रघुनाथ वर्मा का दाहिना पैर फैक्चर हो गया और पीछे बैठी लड़की दूर जाकर गिरी। सूचना पर एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया गया जहां रघुनाथ वर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चोटिल रघुनाथ वर्मा की पुत्री ने बताया कि आज मैं दिल्ली जाने के लिए अन्तू स्टेशन से प्रतापगढ़ के लिए जाने वाली गाड़ी पकड़वाने के लिए अपनी बिक्की से अन्तू रेलवे स्टेशन ले जा रहे थे।कि चद्रिकन - अमेठी मार्ग के पास चंद्रिकन दिशा से आ रही तेज गति से कार ने टक्कर मार दी जिससे मेरे पिता जी को गहरी चोट आई है गुन्जन ने बताया कि कार का नम्बर यूपी 14 म्ॅ 15 48 है। बताया कि बिक्की पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
.jpg)