Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शाहबाद: ठंड ने बढ़ा दी अपनी रफ्तार, नगर पंचायत जलवाए अलाव


शाहबाद। जैसे-जैसे ठंड अपनी रफ्तार पकड़ती जा रही है वैसे ही लोगों द्वारा नगर पंचायत से अलाव जलाने की मांग भी बढ़ती चली जा रही है। एक तरफ सुबह के समय और शाम होते ही पढ़ रही थी ठिठुरन भरी ठंड ने बेजुबानो को भी ठिठुरने को मजबूर कर दिया है वहीं बाजार में गर्म कपड़ों की भी मांग भी अत्यधिक बढ़ गई है। बेचारे निराश्रित गौ वंशीय पशुओं के लिए तो यह ठंड की शुरुआत उन्हें परेशानी में डाल सकती है और बीमार भी बना सकती है ।जिसको देखते हुए रामलीला मैदान के सामने के दुकानदारों द्वारा कुछ कागज व लड़कियां इकट्ठी करके गोवंशीय जानवरों के लिए अलाव की व्यवस्था की गई परंतु यह व्यवस्था तब तक नाकाफी रहेगी जब तक नगर पंचायत द्वारा निराश्रित गौवंशीय पशुओं के साथ-साथ आम नागरिकों के लिए भी ठंड से बचने के लिए अलाव की व्यवस्था नहीं की जाती।  निराश्रित गौवंश यातायात के मार्गों से हटकर राम लीला मैदान को एक सुरक्षित स्थान समझते हैं जहां पूरे नगर के गौवंश इकट्ठे हो जाते हैं। ऐसे में नगर पंचायत को शीघ्र ही रामलीला मैदान में दो-तीन स्थानों पर गौवंशो को ठंड से बचाने के लिए अलाव की व्यवस्था की जानी चाहिए। वहीं नगर के अन्य मुख्य मुख्य स्थानों पर भी शीघ्र ही अलाव की व्यवस्था करके नगर पंचायत नगर के नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी का एहसास कर सकती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |