Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रामपुर: निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने के अभियोग का नामित अभियुक्त गिरफ्तार



रामपुर। महिला की लिखित तहरीर बावत अभियुक्तगण फरजन्द पुत्र मौ० अली निवासी ग्राम वीरपुर वरयार उर्फ खरक थाना मूण्डापाण्डे जिला मुरादाबाद द्वारा निकाह का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करना व मारपीट करना तथा  ईमाम अली पुत्र नामालूम नि0 ग्राम वीरपुर वरयार उर्फ खरक थाना मूण्डापाण्डे जिला मुरादाबाद द्वारा वादिनी के पिता के साथ गाली गलौच करने तथा झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देने के सम्बन्ध में  थाना कोतवाली पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था । पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा अपराध व अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन मे थाना कोतवाली पुलिस द्वारा विवेचना के क्रम में मुकदमा उपरोक्त के नामित अभियुक्त फरजन्द पुत्र मौ० अली निवासी ग्राम वीरपुर वरयार उर्फ खरक थाना मूण्डापाण्डे जिला मुरादाबाद को ग्राम रवन्ना की पुलिया से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।गिरफ्तार करने वाली टीम मेंउ.नि. अजय कुमार, हे.का. जयदेव सिंह, हे.का. राजेश कुमार रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |