Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहबाद: पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो पर लगे मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में आए 159 रोगी


शाहबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद के अंतर्गत आने वाले पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो पर रविवार को लगाए गए मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 159 रोगी पहुंचे जिनको उपचार के बाद दवाइयां भी वितरित की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर पदम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटवाई पर 28 रोगियों को देखा गया। जबकि बड़ा गांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 50 रोगियों को देखा गया, वहीं सैफनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 26 रोगी मेले में पहुंचे, रमपुरा स्वास्थ्य केंद्र पर रोगियों की संख्या 25 रही।

वहीं ढकिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 30 मरीज उपचार के लिए पहुंचे इस प्रकार पांचो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो पर 159 रोगीउपचार के लिए मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में पहुंचे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |