Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकी: सनातन धर्म जागरण को लेकर निकली शोभायात्रा


सिरौलीगौसपुर/ बाराबंकी। तहसील परिसर स्थित जागेश्वर महादेव मंदिर से मंगलवार को सनातन धर्म के जनजागरण के उद्देश्य से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की अगुवाई बाबा विनोद कुमार मिश्रा एवं उनके पुत्र अभिषेक मिश्रा ने की। यात्रा का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज में जागरूकता, एकता और सनातन संस्कृति के उत्थान का संदेश देना रहा।गाजे-बाजे के साथ निकली इस शोभायात्रा में भगवान भोलेनाथ के पूरे परिवार की आकर्षक झांकी सजाई गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। यात्रा के दौरान मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। बदोसराय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता आलोक कनौजिया एवं व्यापारी रामू गुप्ता ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का अभिनंदन किया।

यह शोभायात्रा बदोसराय, मरकामऊ और बरौलिया होते हुए पुनः तहसील परिसर में आकर संपन्न हुई। यात्रा में दर्जनों वाहन और जेसीबी शामिल रहीं। जेसीबी पर बजते भांगड़ा संगीत के बीच निकली शोभायात्रा लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही और सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोगों ने दर्शन किए।इस अवसर पर बाबा विनोद कुमार मिश्रा ने कहा कि भगवान श्री जागेश्वर महादेव के आशीर्वाद से यह शोभायात्रा सनातन धर्म के उत्थान एवं हिंदू समाज को संगठित और जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। उन्होंने ‘एक रहेंगे तो नेक रहेंगे’ का संदेश देते हुए सभी से धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता को मजबूत करने का आह्वान किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |