Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः छात्र-छात्राओं को महिला एवं बाल सुरक्षा, आत्मरक्षा व हेल्पलाइन सेवाओं की दी गई जानकारी


पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में जनपद  में मिशन शक्ति अभियानदृ5.0 के अंतर्गत मिशन शक्ति टीम द्वारा निरंतर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को महिला एवं बाल सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों, आत्मनिर्भरता एवं आत्मविश्वास के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को सुरक्षित रहने के उपायों, विपरीत परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की क्षमता, आत्मरक्षा के महत्व तथा सामाजिक कुरीतियों से सतर्क रहने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न अथवा आपात स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत संबंधित हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करें।टीम द्वारा सरकार एवं पुलिस विभाग द्वारा संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवाएं 102 व 108, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 तथा साइबर अपराध से संबंधित सहायता हेतु साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 प्रमुख रूप से शामिल रहे। इन हेल्पलाइन सेवाओं के उपयोग की प्रक्रिया को भी सरल एवं सहज भाषा में समझाया गया।मिशन शक्ति टीम ने छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें आत्मविश्वासी, सजग एवं स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया तथा बताया कि कानून एवं पुलिस विभाग उनकी सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से अपील की गई कि वे इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने परिवार व समाज तक भी साझा करें, जिससे एक सुरक्षित, सशक्त एवं जागरूक समाज का निर्माण किया जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |