राजगढ़/मिर्जापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ के आइ.ओ की लापरवाही के कारण दो दर्जनों से अधिक बच्चे बिना दवा लिए वापस लौट गए।
आशा कार्यकर्ता सोनी देवी और संगीता देवी रविवार के सुबह 10रू00 बजे से ही कोन भरूहवां आंगनबाड़ी केंद्र पर दवा का इंतजार कर रही थी। दोपहर 2रू00 बजे तक भी दावा केंद्र पर नहीं पहुंची।
आशा कार्यकर्ता सोनी देवी ने बताया कि उन्होंने दावा के लिए कई बार विभाग के सुपरवाइजर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ के अधीक्षक को फोन किया। लेकिन फोन नहीं उठाये। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से महज 03 किलोमीटर की दुरी पर कोन भरुहवा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर आये बच्चे पल्स पोलियो दवा के अभाव में खुराक नहीं ले पाये। 04 घंटे इंतजार करने के बाद घर वापस चले गये। केंद्र पर पोलियो खुराक न पहुंचने के कारण दो दर्जनों से अधिक बच्चे पल्स पोलियो की खुराक से वंचित रह गए। इस संबंध में राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर पवन कुमार कश्यप ने बताया कि पोलियो की दवा पहुंचाना आइ.ओ, जिम्मेदारी होती है।
