शाहबाद: पशु चिकित्साधिकारी बने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी रामपुर! स्टाफ ने फूलों का हार पहनाकर दी भाव भीनी विदाई
December 19, 2025
शाहबाद। पशु चिकित्सालय शाहबाद पर तैनात पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अश्वनी कुमार का मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी रामपुर के पद पर प्रमोशन हो जाने पर शाहबाद पशु चिकित्सालय के स्टाफ में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने डॉक्टर अश्वनी कुमार को बधाइयां दीं और फूलमाला पहनाकर उन्हें भाव भीनी विदाई भी दी। डॉक्टर अश्वनी कुमार द्वारा हमारे संवाददाता राजीव कुमार भटनागर को दी गई जानकारी के अनुसार उन्होंने शाहबाद क्षेत्र में पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल, टीकाकरण, सर्जरी और मालिकों को मार्गदर्शन प्रदान किया और ग्रामीण पशुपालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अपने पशुओं के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने के उपाय की भी जानकारी प्रदान की।
