सोनभद्र। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जनपद स्तर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी के दिशा निर्देशानुसार दिनांक 19 दिसम्बर को वन स्टॉप सेंटर सोनभद्र से केस वर्कर अनुराधा जायसवाल काउंसलर रेनू द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बाल गृह बालिका सोनभद्र में किया गया। साथ ही बेटी बचाओं बेटी पढाओं योजना के अंतर्गत बाल गृह बालिका के कर्मचारी उपस्थित रही समस्त बालिकाओं को विभाग द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाएं जैसे-मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना(सामान्य), मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन, दत्तक ग्रहण के कार्यप्रणाली एवं उनसे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में समस्त बच्चों को हेल्पलाइन नंबर्स 181, 1090, 1076, 112, 108, 1098 तथा महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी ।बाल विवाह निषेध की प्रतिज्ञा ली गई ।
!doctype>
