Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कन्नौज: वांछित चल रहे अभियुक्त को थाना इन्दरगढ़ पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार


कन्नौज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे व अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के पर्यवेक्षण मे थाना इन्दरगढ़ पुलिस द्वारा युवती को प्रताडित कर आत्महत्या को मजबूर करने के मुकदमे मे वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार बीते दो तीन दिसम्बर की रात थाना इन्दरगढ़ क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम गुन्दारा से शबनम पुत्री सुनील कुमार निवासिनी ग्राम गुन्दारा थाना इन्दरगढ अपनी दादी राधा देवी से शौंच क्रिया की कहकर घर से खेत की तरफ गयी थी जब काफी देर तक वापस नही आयी तो शबनम की दादी राधा देवी ने अपने पुत्र सुनील कुमार पुत्र रामकिशुन ग्राम गुदांरा थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज को बताया कि शबनम शौच के लिए काफी देर पहले गयी थी जो अब तक वापस घर नही आयी है तब शबनम के परिवारीजन शबनम की इधर उधर तलाश करते रहे लेकिन शबनम का कुछ पता नही चला जिसके सम्बन्ध मे वादी सुनील कुमार पुत्र रामकिशुन वर्मा निवासी ग्राम गुंदारा थाना इन्दरगढ द्वारा थाना इंदरगढ़ पर शक के आधार पर अभिषेक पुत्र अरविन्द वर्मा निवासी ग्राम पुराराय थाना इन्दरगढ़ के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। बीते तीन दिसम्बर को समय 06.30 बजे शाम शबनम उपरोक्त ने अखैबर आश्रम ग्राम पूराराय थाना इन्दरगढ में बरगद के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी जिसके सम्बन्ध मे वादी सुनील कुमार उपरोक्त द्वारा बीते चार दिसंबर को प्रार्थना पत्र दिया कि अभियुक्त अभिषेक द्वारा शबनम उपरोक्त को घर से भगा ले गया था और उसने मेरी पुत्री का मानसिक उत्पीड़न किया है व प्रताड़ित किया है और आत्महत्या के लिए मजबूर किया है इस लिए मेरी लड़की ने अभिषेक के उत्पीड़न से परेशान होकर बरगद के पेंड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या की है जिसके आधार पर व विवेचना के क्रम मे मुकदमा उपरोक्त मे धारा 108 बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। मुखविर की सूचना पर शुक्रवार को अभियुक्त अभिषेक पुत्र अरविन्द वर्मा ग्राम पुराराय थाना इन्दरगढ़ को कटैया पुल थाना इन्दरगढ से गिरफ्तार किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |