पीलीभीतः वीर बाल दिवस पर बालाजी आईटीआई में गरिमामय कार्यक्रम, वीर साहिबजादों की शहादत को किया नमन! मुख्य अतिथि नगर अधिकारी विजय वर्धन तोमर, अपर जिला जज सुनील कुमार रहे विशिष्ट अतिथि
December 26, 2025
पीलीभीत। शुक्रवार को वीर बाल दिवस के अवसर पर बालाजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), में एक गरिमामय एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के वीर साहिबजादों की अमर शहादत को नमन करने एवं उनके अद्वितीय बलिदान को स्मरण करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर अधिकारी विजय वर्धन तोमर रहे, जबकि विशिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में सुनील कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी के सहयोग से किया गया।कार्यक्रम में संस्थान के संरक्षक हरिओम चैधरी एवं प्रधानाचार्य विकास सक्सेना की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही संस्थान के शिक्षकगण नरेश सिंह मौर्य, प्रभात गंगवार, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, यशवंत शर्मा, पूजा राठौर, अनीता शर्मा, प्रसून मिश्रा, शमा खान, विमला देवी एवं भगवान स्वरूप भी उपस्थित रहे।मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में वीर साहिबजादों के अद्वितीय साहस, त्याग, धर्मनिष्ठा और राष्ट्रप्रेम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वीर बाल दिवस युवाओं को सत्य, साहस, आत्मबल और देशभक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि वीर साहिबजादों का बलिदान सदैव आने वाली पीढ़ियों को कर्तव्य और राष्ट्रसेवा का संदेश देता रहेगा।कार्यक्रम के दौरान संस्थान की तीन मेधावी छात्राओं को उनके उत्कृष्ट शैक्षिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली छात्राओं में फिटर प्रथम वर्ष की छात्रा आरती, फिटर द्वितीय वर्ष की छात्रा खुशबू तथा कोपा ट्रेड की छात्रा पूजा वर्मा शामिल रहीं।इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति एवं वीरता से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के अंत में संस्थान प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों, सहयोगी अधिकारियों, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
