लखनऊः अतिक्रमण के विरुद्ध नगर निगम का सघन अभियान, कई जोनों में बड़ी कार्रवाई
December 17, 2025
लखनऊ। जोन-3 में जोनल अधिकारी आकाश कुमार के निर्देश में प्रवर्तन दल 296 के साथ हनुमान सेतु से डालीगंज पुल तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान सड़क किनारे लगे लगभग 17 फल व सब्जी के ठेले और 11 कबाबध्खानपान की दुकानों को हटाया गया। साथ ही एक लोहे का काउंटर, दो लकड़ी की बेंच, एक छाता और एक टूटा ठेला जब्त किया गया। इसी क्रम में जोन-05 क्षेत्र के अंतर्गत आलमबाग चैराहे से कृष्णानगर मेट्रो स्टेशन होते हुए चुंगी से एयरपोर्ट तक दायीं पटरी पर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया। जोनल अधिकारी श्री विनीत कुमार सिंह के नेतृत्व में 15 ठेले, 3 गुमटी और 4 काउंटर हटाए गए। साथ ही 12 बोर्ड, 2 लोहे की मेज, एक लोहे का स्टूल और एक प्लास्टिक स्टूल जब्त किया गया। इसके अतिरिक्त गंदगी और पॉलीथीन के उपयोग के विरुद्ध 2000 रुपये का शमन शुल्क भी वसूला गया।जोन-7 में जोनल अधिकारी रामेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में नालियों, नालों और सड़कों की दोनों पटरियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की गई। मिनी स्टेडियम से जगरानी पेट्रोल पंप तक और कुकरैल बंधा रोड क्षेत्र में अभियान चलाकर 10 टायर, 5 कैरेट और 2 लोहे के काउंटर जब्त किए गए, जबकि 5 काउंटर, 4 ठेले और 5 गुमटी हटवाई गईं।वहीं जोन-8 में जोनल अधिकारी विकास सिंह के नेतृत्व में वृंदावन गेट से एपेक्स ट्रॉमा सेंटर तक अवैध रूप से लगाए गए ठेले और खोपचों को हटाया गया। इस दौरान एक काउंटर, 10 प्लास्टिक कुर्सियां, 15 प्लास्टिक स्टूल, 4 बाल्टियां, एक छोटा और एक बड़ा गैस सिलेंडर जब्त किया गया।
