Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढ़ः जिलाधिकारी ने विपणन शाखा एवं पीसीएफ संस्था के धान क्रय केन्द्रों का किया निरीक्षण! क्रय केन्द्रों पर कृषकों के धान विक्रय में किसी प्रकार की असुविधा न हो-जिलाधिकारी


प्रतापगढ़। जिले में सोमवार को जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत विपणन शाखा एवं पी०सी०एफ० संस्था के विभिन्न धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया गया है। डीएम ने विपणन शाखा केन्द्र मण्डी प्रथम व द्वितीय, पीसीएफ-बी० पैक्स फेनहा एट क्रय विक्रय महुली, विपणन शाखा केन्द्र बाबाबेलखरनाथ धाम व विपणन शाखा केन्द्र बाबाबेलखरनाथ धाम करमाही का निरीक्षण किया। 

विपणन शाखा केन्द्र मण्डी प्रथम के निरीक्षण के समय मौके पर केन्द्र प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी उपस्थित मिलें। तद्दिनांक तक 378.44 मी०टन खरीद 78 कृषकों से धान क्रय किया गया है। कृषक रविदत्त पाण्डेय ग्राम सोनबरसा पट्टी की 80 से 90 कुन्तल धान की तौल चल रही थी। धान प्रेषण शून्य है। डीएम ने खरीदे गये धान का सुरक्षित भण्डारण करते हुये, शीघ्र सम्बद्ध मिलों पर जी०पी०एस० युक्त वाहनों से धान का प्रेषण प्राथमिकता पर किये जाने हेतु निर्देशित किया और कहा कि किसानों की संख्या बढ़ायी जाये, सीमान्त कृषकों का धान अधिक से अधिक खरीद करें। धान की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें तथा क्रय नीति में वर्णित तथा निर्गत निर्देशों का पालन प्रत्येक दशा में करें। मण्डी परिसर में विपणन शाखा के मण्डी द्वितीय केन्द्र का निरीक्षण किया गया। तददिनांक तक 363.76 मी०टन धान 62 कृषकों से क्रय किया गया है। निरीक्षण के समय कृषक की धान तौल एक कांटा पर की जा रही है। निरीक्षण के समय कृषक  रति यादव ग्राम सराय जंगुवारी की 60 से 70 कु० की तौल चल रही थी। केन्द्र पर समस्त प्रकार के अभिलेख उपलब्ध है। देय भुगतान 107.9 लाख के सापेक्ष 80.79 लाख का भुगतान पूर्ण है। डीएम ने निर्देशित किया कि क्रय केन्द्र पर कृषकों के धान विक्रय में किसी प्रकार की असुविधा न हो। केन्द्र पर नियमानुसार एवं पारदर्शी तरीके से गुणवत्तायुक्त धान का क्रय कराकर धान कुटाई की व्यवस्था करें। पूर्व के वर्षों में विक्रेता कृषकों से सम्पर्क भी करें।

पीसीएफ-बी० पैक्स फेनहा एट क्रय विक्रय महुली के निरीक्षण के समय केन्द्र प्रभारी सौरभ पाण्डेय सचिव केन्द्र पर उपस्थित मिलें। केन्द्र पर धान डम्प हो जाने के कारण खरीद नहीं की जा रही थी। केन्द्र पर क्रीत धान 2740.00 कु0 धान डम्प है। कृषक इमरान, ग्राम पड़री उपस्थित थे। किसान ईमरान की खरीद आज ही किये जाने हेतु केन्द्र प्रभारी को कहा गया। जिलाधिकारी द्वारा अतिशीघ्र धान प्रेषण सम्बद्ध मिलों पर नियमानुसार किये जाने हेतु निर्देशित किय गया। विपणन शाखा केन्द्र बाबाबेलखरनाथधाम के निरीक्षण के समय केन्द्र प्रभारी संजय कुमार शुक्ल, विपणन निरीक्षक उपस्थित मिलें। जिलाधिकारी द्वारा बॉट रखवाकर कांटे का सत्यापन किया गया। बैनर एवं बोरों की उपलब्धता के सम्बन्ध में केन्द्र प्रभारी से पूछा गया। खरीद हेतु उपयोगी बोरों की आपूर्ति मिलर द्वारा किया जा रहा है। केन्द्र पर वॉल पेंटिंग न पाये जाने पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई तथा अब तक वॉल पेंटिंग न कराये जाने के सम्बन्ध में कारण भी पूछा गया। केन्द्र प्रभारी को केन्द्र की दीवार पर जानकारियां अंकित कराने हेतु निर्देशित किया गया। इसी प्रकार विपणन शाखा केन्द्र बाबाबेलखरनाथधाम करमाही के निरीक्षण के समय केन्द्र प्रभारी संजय कुमार शुक्ल उपस्थित पाये गये। मौके पर कृषक उमानाथ ग्राम करमाही की लगभग 40 कु० की तौल चल रही थी। केन्द्र पर 02 इलेक्ट्रानिक कांटा, बैनर, डस्टर, उपलब्ध पाया गया। केन्द्र पर दैनिक खरीद हेतु समस्त अभिलेख उपलब्ध हैं। केन्द्र पर 3526.60 कु० धान 66 कृषक से क्रय किया गया है। केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया गया कि नियमानुसार धान की तौल करायें। श्रमिक पंजिका, क्रय किये गये कृषकों का रजिस्ट्रेशन प्रपत्र, आधार कार्ड एवं बैंक विवरण की छायाप्रति उपलब्ध रखा जाय। क्रीत धान के सापेक्ष देय भुगतान 103.53 लाख के सापेक्ष 76.63 लाख का भुगतान पूर्ण है। क्रय नीति के अनुसार केन्द्र पर नियमानुसार धान खरीद हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला खाद विपणन अधिकारी जितेन्द्र यादव उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |