संग्रामपुर: मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का सीएमओ ने किया निरीक्षण
December 14, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलो को लेकर आज अमेठी सीएमओ डॉक्टर अंशुमान सिंह ने अमेठी संग्रामपुर और भेंटुआ के आधा दर्जन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले अमेठी क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाईगंज पहुंचे जहां 105 मरीजों को स्वास्थ्य मेले का लाभ दे दिया गया था। इसके बाद संग्रामपुर क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चण्डेरिया पहुंचे और मेले का निरीक्षण किया। इतना ही नहीं भेंटुआ के शिवगंज और अमयेमाफी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया सभी केंद्रो पर चिकित्सक और पैरामेडिकल टीम मेले में उपस्थित मिली। संग्रामपुर के चण्डेरिया में सीएमओ निरीक्षण के दौरान 50 मरीजों को मेले का लाभ दिया गया था जिसमें चार गर्भवती महिलाएं और 20 लोगों को लैब के तहत जांच की गई थी। स्वास्थ्य मेले में लगे बैनर में कुछ त्रुटि मिलने पर सीएमओ ने नाराजगी जताई।
