Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः रोशनी से सुरक्षित हुआ लखनऊरू मार्ग प्रकाश विभाग की ऐतिहासिक उपलब्धियां


लखनऊ। वर्ष 2025 लखनऊ नगर निगम के लिए आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और नागरिक सुरक्षा के लिहाज से एक महत्वपूर्ण वर्ष रहा। माननीय एवं नगर आयुक्त  गौरव कुमार के कुशल निर्देशन में नगर निगम के मार्ग प्रकाश विभाग ने शहर को बेहतर, सुरक्षित और रोशन बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए। सड़क, चैराहे, कॉलोनियां और सार्वजनिक मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था को मजबूत कर राजधानी को “रोशन लखनऊ” की नई पहचान दी गई।

वर्ष 2025 के दौरान मार्ग प्रकाश विभाग द्वारा शहर में 142 नए विद्युत पोल स्थापित किए गए। इसके साथ ही मार्ग प्रकाश व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए 29 नए सेमी हाई मास्ट लगाए गए, जिससे प्रमुख चैराहों, व्यस्त सड़कों और संवेदनशील क्षेत्रों में रोशनी की पहुंच सुनिश्चित की जा सकी।नगर निगम द्वारा वर्ष 2025 में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 8,397 नई स्ट्रीट लाइटें स्थापित की गईं। इन लाइटों से न केवल अंधेरे वाले क्षेत्रों में प्रकाश की समस्या दूर हुई, बल्कि महिलाओं, बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा भी सुदृढ़ हुई। रिहायशी इलाकों के साथ-साथ बाजार, मुख्य मार्ग और संपर्क सड़कों पर विशेष ध्यान दिया गया।नगर निगम ने केवल नई लाइटें लगाने तक ही सीमित न रहकर पहले से स्थापित प्रकाश व्यवस्था के अनुरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया। वर्ष 2025 में 50,500 से अधिक लाइटों की मरम्मत एवं अनुरक्षण कर उन्हें पुनः क्रियाशील बनाया गया। इससे विद्युत व्यवस्था की विश्वसनीयता बढ़ी और नागरिकों को नियमित प्रकाश सुविधा मिल सकी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |